November 4, 2026

आरबीएसके के अंतर्गत मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन

आरबीएसके के अंतर्गत मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन
डी ई आई सी मे बच्चों का हुआ चेकअप।

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में जनपद उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC) रुद्रपुर में एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मरीजों से मिलकर बात की व उनका हालचाल जाना। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि इस तरह के और भी कैंप का आयोजन कर मरीजों का जाँच कर मौके पर ही दवाइयां दी जाए। इस दौरान चन्दन अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह तथा मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यज्ञ बोरा तथा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष गंगवार तथा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईश कुमार ढल्ला तथा K.M.C हॉस्पिटल रुद्रपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रश्मि एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वसुधा मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में उपस्थित सभी बच्चों व परिजनों को कैंप में दिए जा रहे विभिन्न उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, कैंप में लगभग दो सौ पचास बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विकास द्वारा 57 बच्चों को निशुल्क जांच की सुविधा प्रदान की गई।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ ईश डल्ला द्वारा 25 बच्चों का परीक्षण एवं परामर्श किया गया।
नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ आशीष गंगवार द्वारा 40 बच्चों का परीक्षण किया गया तथा डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन ) द्वारा क्लेफ़्ट लिप / पेलेट के बच्चों का परिक्षण किया गया,
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ यज्ञ बोहरा द्वारा 52 बच्चो की जाँच की गई एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वसुधा मिश्रा द्वारा 44 बच्चों को बुखार, सर्दी,कुपोषण आदि से सम्बंधित बच्चों को उपचार एवं परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों का पंजीकरण किया गया। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि ज़ेवियर द्वारा ह्रदय रोग से ग्रस्त बच्चों का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 18 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाता है। कार्यक्रम मे एसीएमओ डॉ एस पी सिंह, डॉ डी पी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मस्यूनी, जिला लेखा प्रंबधक डी एस भंडारी, आर बी एस के मैनेजर, जावेद अहमद, पूरनमल, रीतू सामंत, पारुल, संजय देव, प्रियंका लोहनी, प्रेमा बिष्ट, चंद्रवीर, कमलेश, सोनम, अंजलि, सतीश, रविन्द्र राणा व चंदन लैब का स्टाफ उपस्थित रहे।