September 8, 2024

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से बहरी और गूंगीः भास्कर

हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से बहरी और गूंगी हो गयी है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को तीर्थपुरोहितों ने केदारधाम में घुसने नही दिया। जोकि सीधे तौर पर इस बात का संकेत है कि प्रदेश के तीर्थपुरोहित व ब्रहामण समाज नही चाहता कि उत्तराखण्ड के भीतर पीएम मोदी का प्रवेश हो। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार हिन्दुओं की धार्मिक आस्था के साथ छल कर रही हैा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार ने आम जनता के साथ साथ प्रदेश के धार्मिक स्थलों की इज्जत से खेलने का काम किया है। उत्तराखण्ड के चार धाम हिन्दुओं की धार्मिक आस्था के प्रमुख केन्द्र है। जिनमें हिन्दु संस्कारों के अनुरूप वैदिक परमपराओं का पालन किया जाता है। किन्तु भाजपा की त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इशरे पर चारधाम के लिए देवास्थानम बोर्ड बनकार हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहंुचाने का काम किया है,हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओ की परवाह किए बगैर सरकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा हैा साथ ही हिन्दुओ की वैदिक परमपराओ को खत्म करने का काम भाजपा की प्रदेश सरकार ने देवास्थानम बोर्ड बनाकर कर दिया हैा उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने अब सारी सच्चाई आ चुकी है,प्रदेश की जनता सत्ता से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाकर ही दम लेगींा