October 22, 2026

एसएमजेएन कॉलेज की छात्रा खुशी शर्मा ने संगीत प्रभाकर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया

हरिद्वार। नृत्यांगना ग्रुप की तरफ से आयोजित कथक नृत्य में एसएमजेएन कॉलेज की छात्रा हरिद्वार की बालिका खुशी शर्मा ने संगीत प्रभाकर की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। नृत्यांगना ग्रुप के संचालक गुरु भवानी सिंह ने बताया कि प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद द्वारा तीन महीने पूर्व कथक नृत्य की संगीत प्रभाकर परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमे खुशी शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि प्रभाकर एक प्रकार की नृत्य में मिलने वाली डिग्री है और 6 वर्ष लगातार प्रतिभागी नृत्य सीखकर प्रत्येक वर्ष परीक्षा में बैठता है। 6 वर्ष बाद परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री मिलते ही अपनी कक्षाएं ले सकता है। प्रभाकर की डिग्री से किसी भी संस्थान में डांस टीचर की जॉब मिलने में आसानी होती है। खुशी शर्मा एसएमजेएन कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही कथक नृत्य के प्रति रुचि रही। जिसे आगे बढ़ाने में परिवार का पूरा सहयोग मिला और प्रभाकर की डिग्री प्राप्त हुई।

You may have missed