
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आज महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत राजकीय विशेष गृह, सम्प्रेक्षण गृह व बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं उत्तम पाई गयी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राजकीय विशेष गृह ने जिलाधिकारी को किशोरों के सम्बन्ध में बताया एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं तथा प्रशिक्षण आदि के बारे में भी जानकारी दी। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने किशोरों के प्रति सर्दी में विशेष ध्यान देने, स्वच्छता पखवाड़ा मनाने एवं पुस्तकालय में बालकों के लिए अधिक से अधिक संख्या में शिक्षाप्रद पुस्तकें मंगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं मुख्य वैयक्तिक अधिकारी श्री सुदेश कुमार उपस्थित थे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में सर्वपितृ अमावस्या पर विशेष पूजन-अर्चना
भारी बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें अधिकारी: मदन कौशिक
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री