
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा, पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।

आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय, इंडो आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रसून दीवान, डिप्टी चीफ मिशन सिगथोर, श्रीमती दीप्ति रावत, सचिव श्री अमित नेगी, श्री दिलीप जावलकर, एमडी सिडकुल श्री रोहित मीणा आदि उपस्थित थे।

More Stories
कोर विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने किया प्रेस क्लब हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में नशे की खेप पर कनखल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर औषधि निरीक्षक/ज्वालापुर पुलिस का लगातार प्रहार