
जोशीमठ। आज आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी एवं देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह एवं आचार्यगणों सहित प्रात: 10 बजे योग श्री ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान किया गद्दी दिन में 12.15 बजे श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची । जहां पूजा अर्चना के बाद गद्दीस्थल में विराजमान हो गयी। तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं शुरू हुई। जबकि श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी की पांडुकेश्वर में पूजा शुरू हो गयी।

श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर में निवास करते है।मार्गों में ग्रेफ केंप, मारवाड़ी में आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी का भब्य स्वागत हुआ।

More Stories
जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने के बाद स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी पंचायतों व निकायों की — अभियान में तेजी
हरिद्वार सर्वानंद घाट के ठीक सामने वाहन में आग लगी
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन