
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाईल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि 26 नवंबर को वादी सीता राम, निवासी डेंसो चौक, सिडकुल ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका रियल मी कंपनी का मोबाइल झपट्टा मारकर अज्ञात चोर ने चुरा लिया है। उसी दिन राकेश कुमार निवासी सिडकुल ने भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी झपटा मारकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने दोनों मुकदमे दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अभिषेक निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल को चोरी के मोबाइल रियल मी और शिवम निवासी बिजनौर को विवो कंपनी के चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया