


उत्तराखण्ड / देहरादून। शासन ने देर रात प्रदेश के 35 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और ट्रांसफर किए हैं। कुमाऊं मंडल के आयुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है साथ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड की भी जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त रविनाथ रमन से आयुक्त का दायित्व हटाया गया है।
उधम सिंह नगर की डीएम रंजना का ट्रांसफर कर उन्हें अपर सचिव नागरिक उड्डयन के पद पर भेजा गया है। युगल किशोर पंत को उधम सिंह नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। आरके सुधांशु से राज्य संपत्ति विभाग हटाया गया है। शैलेश बगोली को सचिव आबकारी का दायित्व दिया गया है। सचिन कुर्वे से आबकारी हटाकर आर ई एस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त रहे रविनाथ रमन को सचिव राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद कुमार सुमन को सचिव प्रभारी राज्य संपत्ति बनाया गया है दीपेंद्र चौधरी को सचिव प्रभारी परिवहन की जिम्मेदारी मिली है। नितिन सिंह भदोरिया को आयुक्त आबकारी का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा भी अन्य कई अधिकारियों के दायित्व हटाकर कुछ नए दायित्व दिए गए हैं।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार