
देहरादून। शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत को कुमाऊं मंडल आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी है। दीपक रावत को प्रबंध निदेशक पिटकुल और निदेशक उरेडा के पद से अवमुक्त करते हुए जनहित में कुमाऊं कमिश्नर बनाया गया है।
दीपक रावत ने कुंभ मेला अधिकारी के पद पर रहते हुए धर्मनगरी हरिद्वार में हुए कुम्भ मेला 2021 का सफल आयोजन विपरीत कोरोना काल की परिस्थितियों में कराया था। मेला अधिकारी से पहले दीपक रावत हरिद्वार के जिलाधिकारी थे, कुंभ मेले के बाद दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल, पिटकुल और उरेडा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके बाद दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी का चार्ज भी दिया गया था।
शासन ने जनहित में दीपक रावत को कुमाऊं मंडल आयुक्त की जिम्मेदारी दी है दीपक रावत सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले चर्चित और लोकप्रिय अधिकारी हैं।

More Stories
जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1755 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने चरम पर रहा
बेरोजगार युवाओं ,किसानों एवं कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए- जिलाधिकारी