
हरिद्वार।
लक्सर तहसील अंतर्गत ग्राम हिरना खेड़ी में ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी लक्सर को सूचना दी गई थी कि गांव में बहुत से लोग बुखार, खांसी आदि बीमारी से पीड़ित हैं। जिस कारण गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना को संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी लक्सर को ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु टीम भेजने तथा कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सैंपल टेस्ट लेने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्सर को संबंधित गांव में सैनिटाइजेशन कराने तथा क्षेत्रीय लेखपाल तथा राजस्व निरीक्षक को भी संबंधित टीमों के साथ समन्वय कर कार्यवाही संपादित करने हेतु एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में समस्त टीमों द्वारा 16 मई को ग्राम हिरना खेड़ी तहसील लक्सर में पहुंचकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तथा समन्वय करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण, सेंपलिंग, सैनिटाइजेशन तथा दवा वितरण का कार्य किया गया।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिलाधिकारीने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा