हरिद्वार (आफताब खान विशेष संवाददाता)।
लक्सर के खेड़ी खुर्द गावँ में महिला का शव दफना कर आ रहे लोगों पर कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें 9 लोग गम्भीर घायल हुए थे, तीन की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा था। उक्त मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर 22 लोगों के खिलाफ हत्या में मामला दर्ज किया गया था। लक्सर पुलिस ने 6 लोगों को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया, जबकि 2 लोगों को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके पास से अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। 6 लोगों को पहले जेल भेजा गया है और 2 लोगों को जेल भेजा जा रहा है। बाकी लोगों की धरपकड़ जारी है। लक्सर कोतवाल ने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जेल भेजा जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद
HRDA में सुशासन कैंप का आयोजन, 20 मानचित्र स्वीकृत – 18 निर्गत (कुल 38 मानचित्र)
खेल हमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना सिखाते हैं:रंजन कुमार