September 8, 2024

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में कई राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में कई राज्यों में बारिश के आसार है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

वहीं पंजाब के भटिंगा में विजिबिलिटी 0 और राजस्थान के गंगानगर में 25 मीटर के साथ घना कोहरा रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्का से मध्यम कोहरा जारी रहा। 26 से 29 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के पहाड़ों में हिमपात शुरू होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली एनसीआर तक देखा जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर ही नहीं रविवार को दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिन पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। इससे मैदानों में भी ठंड में इजाफा हो सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तराखंड में हिमपात का असर रहा कि एक ही दिन में पारा तीन से चार डिग्री तक गिर गया। उत्तराखंड स्थित चार धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। जबकि, नैनीताल में बर्फ की फाहें गिरीं। देर रात तक मसूरी और नैनीताल में हिमपात की संभावना रही।इन राज्यों में बारिश की संभावनामौसम विभाग ने कहा कि साइक्लॉनिक सर्कुलेशन पश्चिम असम और समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असमस मेघायल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में ओलावृष्टि हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि रविवार से दिल्ली में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा। दक्षिण पंजाब (भटिंडा -00 दृश्यता) और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भी बहुत घना कोहरा छाया रहा।जम्मू कश्मीर में बर्फबारी-बारिश से ठिठुरन बढ़ी :

जम्मू-कश्मीर में मौसम के करवट बदलते ही बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई। रविवार को प्रदेश के दोनों संभागों के पहाड़ी क्षेत्रों में तड़के से ही बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होती रही। इससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दे दी। वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी हुई, लेकिन यातायात सुचारु रहा। जम्मू संभाग के पुंछ से कश्मीर को जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी बर्फबारी हुई। यह मार्ग पहले से बंद है। जम्मू संभाग के पर्यटनस्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जबकि कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, सोनामर्ग व अन्य पर्यटनस्थलों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। कश्मीर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास लुढ़क गया है। बता दें कि कश्मीर वर्तमान में 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दियों की चपेट में है, जिसे चिल्ले कलां के नाम से जाना जाता है।

वैष्णो देवी में हेलीकाप्टर सेवा स्थगित :

माता वैष्णो देवी के भवन से लेकर कटड़ा तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। धुंध होने के कारण हेलीकाप्टर सेवा स्थगित रही। जम्मू संभाग में हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिन तक बर्फबारी-बारिश होती रहेगी। 29 दोपहर बाद मौसम सुधर जाएगा।

बारालाचा व रोहतांग में आधा फीट हिमपात :

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को बारालाचा व रोहतांग सहित चोटियों पर आधा फीट से अधिक ताजा हिमपात हुआ। कुफरी और नारकंडा में भी हल्की बर्फबारी हुई। जाखू व रिज मैदान में फाहे गिरते देख पर्यटक रोमांचित हो गए। मंडी, सोलन सहित कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इसके अलावा चंबा जिला में निचले क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि पांगी घाटी में बर्फबारी। मणिमहेश पर्वत, कुगति, चौबिया, दरुण, कालीछोह, जालसू, इंद्रहार में हिमपात हुआ।

एक नज़र

– पहाड़ों में हिमपात और मैदान में बारिश से फिर बढ़ी ठंड

– चार दिन तक बदला रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

– उत्तराखंड में चार धाम से लेकर नैनीताल तक गिरी बर्फ, तीन से चार डिग्री तक गिरा पारा

– जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी, यातायात सुचारु

दिल्ली-एनसीआर में चल रही जहरीली हवा

आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद खराब है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 है। नोएडा में 377 रिकॉर्ड किया गया। वहीं गुरुग्राम में 355 और