- अब तक के सबसे बड़े जनरेटर रोटर फोर्जिंग का निर्माण

हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार की सीएफएफपी इकाई ने अब तक के सबसे बडे जनरेटर रोटर फोर्जिंग का निर्माण एवं आपूर्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस रोटर फोर्जिंग का निर्माण एवं आपूर्ति गुजरात इंडस्ट्रियल पावर कारपोरेशन लिमिटेडसे प्राप्त प्रतिष्ठित आर्डर के संदर्भ में बीएचईएल हैदराबाद को की गई है।
जनरेटर रोटर फोर्जिंग के सफलतापूर्वक निर्माण पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों और कठिन परिश्रम से ही हम इस उपलब्धि को प्राप्त कर सके हैं। उन्होंने कहा इतने बड़े रोटर फोर्जिंग के निर्माण हेतु उच्च तकनीकी दक्षता तथा कौशल जरूरी होता है और इसका सफलतापूर्वक निर्माण कर बीएचईएल ने इसे साबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सीएफएफपी की फोर्ज शॉप में निर्मित यह रोटर फोर्जिंग भारत में प्रथम बार निर्मित हुआ है जो कि मेक इन इंडिया मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महाप्रबंधक प्रभारी (सीएफएफपी) विवेक कुमार रायजादा ने कहा कि यह बीएचईएल के लिये बडे़ गर्व की बात है कि सीमित संसाधनो के बावजूद इतने बड़े रोटरफोर्जिंगके निर्माण, फोर्ज शॉप की कार्य दक्षता का उदाहरण है जिससे सफलताओं का नया द्वार खुला है, भविष्य में आने वाले आर्डरों का निर्माण उच्च गुणवता के साथ होगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज दवे, सीएफएफपी इकाई के महाप्रबंधक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एसोसिएशनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ