- हर जीवन को सरल बनाना है”: झा

हरिद्वार। महारत्न संस्थान भेल ने हर वर्ष की भांति अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री पी. सी. झा ने हीप एवं सीएफएफपी दोनों ही इकाईयों में भेल ध्वज फहराया तथा उपस्थित बीएचईएल कर्मियों को निष्ठापूर्वक समर्पित सेवा हेतु “भेल प्रतिज्ञा” दिलायी।
समारोह में कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. नलिन सिंघल का नव वर्ष एवं बीएचईएल दिवस का शुभकामना संदेश भी उद्घोषित किया गया। अभिप्रेरणा के प्रतीक भेल गीत के प्रसारण के बाद श्री पी. सी. झा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेल दिवस तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए साल में हमें अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्पादन करना होगा, जिससे व्यावसायिक क्षेत्र में हमारी और भी बेहतर छवि उभरकर सामने आए। उन्होंने बीते वर्ष में बीएचईएल हरिद्वार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। श्री झा ने कहा कि हम अपने भेल गीत तथा भेल प्रतिज्ञा में निहित भाव को अपनी कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाएं।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री नीरज दवे सहित सभी महाप्रबन्धकगण, अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ के अधिकारी तथा जवान आदि उपस्थित थे।

More Stories
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
चिकित्सा इकाईयों का किया निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जिलाधिकारीने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति निस्तारण शिविर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा