September 8, 2024

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

 

हरिद्वार।उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तिथियों कि घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी। एक ओर जहां भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड मेे अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है , वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों कि दूसरी सूची भी जारी कर दी है।इससे पूर्व यूकेडी ने है अपने कुछ प्रत्याशियों की घोषणा की है।

विदित हो कि आप पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडने जा रही है।जिसमे आप पार्टी की ओर से अपने 24 प्रत्याशियों की एक सूची पहले ही जारी कर चुकी है। आज पार्टी की ओर से 18 प्रत्याशियों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देकर जारी कर दिया गया है।

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में – 1. गुड्डू लाल – थराली (SC) , 2 सुमंत तिवारी – केदारनाथ, 3 अमेन्द्र बिष्ट – धनौल्टी , 4 नवीन पिरशाली – रायपुर,5 रविन्द्र आनंद- देहरादून कैंट, 6 त्रिलोक सिंह नेगी- टिहरी, 7 राजू मौर्य- डोईवाला, 8 ममता सिंह- ज्वालापुर (SC), 9 मनोरमा त्यागी – खानपुर, 10 गजेंद्र चौहान – श्रीनगर
11 अरविंद वर्मा – कोटद्वार,12 नारायण सुराड़ी – धारचूला,13 प्रकाश चंद्र उपाध्याय –द्वाराहाट,14 तारा दत्त पांडेय – जागेश्वर,15 सागर पांडेय – भीमताल,16 डॉ भुवन आर्य-नैनीताल (SC),17 जरनैल सिंह काली- गदरपुर,18 कुलवन्त सिंह (किच्छा) के नाम है।जो कि आगामी विधानसभा 2022 का चुनाव पार्टी के सिंबल “झाड़ू” पर लड़ेंगे।