
रुद्रप्रयाग। जिलधिकारी मनुज गोयल ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट “ओमिक्रोन“ बड़ी तेजी से फैल रहा है, जिसके लिए सभी को सतर्कता एवं सावधानी बरतनी नितांत आवश्यक है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन एवं दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए अपनी व अपनों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइज एवं मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है, तथा सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण को आम जनमानस में फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से भी अपेक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रचार-प्रसार हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संक्रमण की गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव गतिविधियां संचालित की जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम की गाइडलाइन का भी अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए