
हरिद्वार। हरिद्वार जिला न्यायालय के कई जज समेत करीब 75 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे आनलाइन कामकाज पर भी संकट मंडरा गया है। कुछ न्यायिक अधिकारियों को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 155 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें कि 75 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिनमें कई जज भी शामिल हैं।
इतनी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना के मामले बढ़ने पर न्यायालय में ज्यादातर कामकाज आनलाइन किया जा रहा था, लेकिन जज से लेकर पेशकार और लिपिक स्टाफ कोरोना पाए जाने से कई न्यायालयों में आनलाइन कामकाज पर संकट मंडरा गया है। सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया कोतवाली कनखल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
सीएम धामी से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट