
देहरादून। कोटद्वार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी।
भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही जनता के हित सुरक्षित रहेंगे। शुरू से ही उत्तराखण्ड को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की गर्त में डूबाने का काम किया है। जिसके चलते कांग्रेस को जनता ने नकारा। उन्होने कहा कि वे जाति धर्म और क्षेत्रवाद से उपर उठकर काम करेंगे। कोटद्वार विधानसभा में जनहित के जो काम अधूरे रह गये है। उन्हे वे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगी। उन्हांेने उम्मीद जताई की कोटद्वार की जनता का उन्हे पूरी तरह से आर्शिवाद मिलेगा। वे हर स्तर पर जनता से जुड़े रहने का प्रयास करेंगी। जिससे कि उन्हे जनता की समस्याओं की जानकारी मिले और वे उसके निराकरण के उपाय कर सकें।

More Stories
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 जून को उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे
मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा बहादराबाद और शांतरशाह चौकी पर गोष्ठी आयोजित
फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी, सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 05 ढोंगी दबोचे