
हरिद्वार। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की दिलों की धड़कनें भी बढ़ती दिखाई दे रही है। रविवार को भी चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जाकर जनता से वोट की अपील की। जहां भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक की अलग-अलग महिला व पुरुषों की टोलियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा केकार्यकर्ताओं ने अलग-अलग महिला व पुरुषों की अनेक टोलियां बनाकर चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के कार्यकर्ता अधिकतर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते देखे गए।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी मदन कौशिक को धूल चटा देंगे और रिकार्ड तोड़ मतों से जीतेंगे।

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सांयकालीन चैकिंग अभियान जारी
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा 07 महिलाओ को लिया हिरासत में
SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता