
देहरादून।
आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया है कि राज्य में स्थित 300 आयुर्वेदिक अस्पतालों में अब 10 -10 बेड इलाज के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 5 बेड ऑक्सीजन 5 सामान्य होंगे। मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। राज्य में 550 आयुर्वेदिक अस्पताल है लेकिन 300 के पास अपना भवन है। ये अस्पताल 24 घण्टे चलेंगे। मंत्री ने कहा है कि पहाड़ के दूरस्थ ऐसे स्थान जहाँ एलोपैथिक इलाज की व्यवस्था नहीं है वहा ये व्यवस्था काम करेगी। इसके लिए पदों का सृजन व वित्त से मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए मंत्री ने सचिवालय में अफसरो को निर्देशित कर दिया है। मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि 300 डॉक्टर्स 70 स्टाफ की नियक्ति उपनल से होगी। प्रदेश के दूर दराज के इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करना हमारा फोकस है।

More Stories
सीओ सिटी ने किया कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह
सरस फूड फेस्टिवल में बिखरी उत्तरकाशी की पहाड़ी खुशबू, मोरी की सेब चटनी बनी आकर्षण का केंद्र