
हरिद्वार। भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौड़ कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने जा रही है। जनता का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने हद्दीवाला, टांडा, वनबला, बद्धवाशीद, गेहरपम्पा, शहीदवाला ग्रन्ट सहित कई गांव में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का हित भाजपा में सुरक्षित है। उन्होंने कहां कि युवा मुख्यमंत्री ने अपने 5 माह के कार्यकाल में 500 से अधिक अहम और जनहित के बड़े कार्य किए हैं। आगामी सरकार बनाकर पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को ज्यादा गति मिलेगी।
इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, चंदन चौहान, सरदार सिरमौर सिंह, रोहित पाल, सचिन कश्यप, अनिल सैनी, पूनम, सतीश चौहान, विशाल कुमार, सुभाष कश्यप, मनोज बंजारा, पंकज गोयल, किशोर पाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित
खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 21 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने जांच के लिए गए