हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेश राठौड़ की स्थिति एक बड़ी जीत की ओर जाती दिखाई दे रही है। क्योंकि इस सीट पर भाजपा विधायक के चुनाव का नेतृत्व कर रहे पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान की क्षेत्र में अच्छी पकड़ बताई जाती है और उन्होंने भाजपा के कार्यकाल में सुरेश राठोर के साथ मिलकर क्षेत्र में काफी विकास कार्य कराए हैं। भाजपा नेता सुशील चौहान का कहना है कि हम पिछली बार से भी अधिक मतों से जीत कर आ रहे हैं। इस बार हमारी टक्कर में कोई नहीं है। इसलिए भाजपा ऐसी पूर्व घोषित जीत की ओर बढ़ रही है। यहां बताते चलें कि कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर चुनाव प्रचार में बिछड़ते दिखाई दे रहे हैं। उससे तो अच्छे तरीके से बसपा व एसपी प्रत्याशी काफी मजबूती के साथ चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान के जरिए अपने आप को मजबूत बनाए हुए हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना