
हरिद्वार। 14 फरवरी को दो पक्षों में हुए विवाद लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया है। चुनावी रंजिंश के चलते हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।
खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि 14 फरवरी को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें आरोपी विशाल ने अजीत को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र के माजरी गांव से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना