
हरिद्वार।
सिडकुल मैन्यूफैकचरिंग एसोसिएशन के सहयोग से विप्रो कम्पनी द्वारा आज 10 लीटर क्षमता वाले 50 ऑक्सीजन गैस सिलेडर जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी. रविशंकर के सुपुर्द किये गये। सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा कुल 200 ऑक्सीजन सिलेंडर दिये जाने हैं, जिसमें से आज 50 सिलेंडर जिला प्रशासन को दिये गये हैं, शेष 150 ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द ही प्रशासन को सौंप दिये जाएंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई की कोई कमी नहीं है, लेकिन ऑक्सीजन को स्टोर एवं ट्रान्सपोर्ट करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होती है, जिसके दृष्टिगत सिडकुल एसोसिएशन द्वारा आज जो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये गये हैं, उनसे काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिडकुल मैन्यूफैचरिंग एसोसिएशन की तरफ से पहली खेप के रूप में 50 सिलेंडर प्राप्त हुए हैं, शेष 150 सिलेंडर भी जल्द ही प्राप्त हो जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक रानीपुर श्री आदेश चैहान, अध्यक्ष सिडकुल मैन्यूफैकचरिंग एसोसिएशन श्री हरेन्द्र गर्ग, महासचिव श्री राज अरोड़ा, आरएम सिडकुल श्री जीएस रावत, सांसद प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश जमदग्नि आदि उपस्थित थे।

More Stories
राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न खेलों में घोषित हुए विजेता
काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढा मुक्त कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,गुणवत्ता परखने के लिए एकत्र कराए नमूने
सेवा संकल्प अभियान अभियान के तहत कीर्तिनगर के आछरीखुंट में दो दिवसीय बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित