
हरिद्वार। आज नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया विषय पर पुरोहित धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी श्री हिमांशु सिंह राठौड़ एवं ACMO डॉ पंकज कुमार जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने सुभाष चंद्र बोस जी पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अपर चिकित्साधिकारी पंकज जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई युवा अधिकारी हिमांशु सिंह ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक भाव से अपने जीवन मे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए सकारात्मकता ही सफलता की कुंजी है।

संदर्भ व्यक्ति श्री विनय यादव जी ने युवाओं में नशे को लेकर विषमताओ पर युवाओं को नशे से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया। वहीं जिला परियोजना अधिकारी श्री सत्यदेव आर्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है ऐसे में सभी युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक रहना होगा तब ही हम राष्ट्रानिर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर पाएंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न युवा मंडलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के आयोजन में सदक्ष, प्रेरणा, हिमांशु, राज एवं स्वास्थ्य विभाग के विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति रही।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण