October 22, 2026

राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) का शुभारंभ हुआ।

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी दून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमांचल प्रदेश पर्यटन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर इंडिया ट्रैवल मार्ट का उद्घाटन किया। 17 से 19 फरवरी तक राजपुर रोड़ स्थित मधुबन होटल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देखो अपना देश’’ थीम पर आधारित है। इसका उदेश्य लोगों को एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है।

उत्तराखण्ड सहित गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, बैंगलोर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, अंबाला, चंडीगढ़ से लगभग 100 टूर ऑपरेटरों एवं ट्रैवल एजेंटों और पैन इंडिया के अन्य हिस्सों, होटल व्यवसायियों ने इंडिया ट्रैवल मार्ट में शिरकत कर रहे हैं। इस आयोजन में उत्तराखंड पर्यटन, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम, गुजरात पर्यटन एवं द साल वुड फॉरेस्ट रिट्रीट एंड स्पा, मधुबन सरोवर, मसूरी, तथास्तु मैत्री स्की रिसॉर्ट्स जोशीमठ जैसे पैन इंडिया की निजी व्यवसायियों जैसे नमस्ते द्वार, द एम्पारो बाय पर्ल एडवेंचर, फोर लीफ होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और देहरादून, शिमला, मसूरी और उत्तराखंड के अन्य हिस्सों के कई अन्य होटल व्यवसायी कोरोनाकाल के बाद उत्तराखण्ड एवं समस्त भारत में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए एक छत के नीचे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इंडिया ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया गया है। अजय गुप्ता, प्रबंध निदेशक, आईटीएम ने कहा कि विेशेषकर देहरादून और आसपास के शहरों के लोगों के लिए आगामी गर्मी के मौसम और होली के त्यौहार को देखते हुए, हमने विशेष रूप से आकर्षक पैकेज डिज़ाइन किए हैं। इंडिया ट्रैवल मार्ट को आयोजित करने का मूल उद्देश्य दुनिया भर में पर्यटन जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन आईटीएम देहरादून में पर्यटन क्षेत्र के केंद्र के रूप में काम करेगा और एक छत के नीचे यात्रा व्यापार को आकर्षित करेगा।

 

 

You may have missed