
हरिद्वार।
कोरोना महामारी में इलाज के लिए हॉस्पिटलों में बेड एवं वेंटिलेटर की समस्या से जूझ रहे हरिद्वार के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही रैंकर्स हॉस्पिटल बाईपास रोड, सलेमपुर सिडकुल, बहादराबाद में मरीजों को 40 बेड वेंटिलेटर की सुविधा का साथ मिलने जा रहा है। बुधवार को हॉस्पिटल ऑक्सीजन में लाईन तैयार हो गई है। इसके पूर्व हॉस्पिटल में मरीजों की आरटीपीसीआर जांच एवं एंटीजन टेस्ट जांच शुरू किया गया है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जांच का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक किया गया है।
हॉस्पिटल के के प्रबंध निदेशक पंकज शांडिल्य ने बताया कि रैंकर्स हास्पिटल की 40 बेड ऑक्सीजन लाइन पूर्णतः तैयार हो चुकी है। जल्द ही वेंटिलेटर सुविधा मिलना शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में जल्द ही वैक्सीनेशन के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। जल्द ही वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

More Stories
खरना, तप, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आत्मशुद्धि का दिव्य पर्व
ट्रेड यूनियन नेताओं ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति