
हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में युवकों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इतना ही नहीं बीच सड़क पर दो गुट भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी के बाद युवकों के दो गुट बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान किसी ने झगड़े की सूचना कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर झगड़ा कर माहौल खराब कर रहे आरोपी दीपक, उदय, संजीव कुमार, विजय कुमार, भानु और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। सभी ज्वालापुर के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मासूम पुत्र रुस्तम अली, निवासी गाड़ोवाली पथरी को भी किया है। आरोपी को देह व्यापार संचालन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।

More Stories
उत्तराखंड में 20 बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला: देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के SSP भी बदले
जनपद रुद्रप्रयाग को मिला नया नेतृत्व: नव नियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संभाली जनपद की कमान
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम