
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के अलावा पहाड़ के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी हो सकती है। यही स्थिति 26 फरवरी को भी रहेगी। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
बीरवार को भी राज्य के पुरोला, चकराता, बड़कोट, त्यूणी, मौरी, सामा, धारचुला, मुनस्यारी, उत्तरकाशी, डुंडा, लोहारखेत, गरुड़, नैटवाड़, जानकी चट्टी, पांडुकेश्वर, नागथात, प्रतापनगर, चिन्यालीसौड़, नई टिहरी इलाके में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अफगानिस्तान, पाकिस्तान, राजस्थान की ओर से पश्चिमी विछोभ का प्रभाव उत्तराखंड पर भी पड़ रहा है। 25 फरवरी के बाद से एक ओर ताजा पश्चिमी विछोभ राज्य में असरकारी रहेगा।

More Stories
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल : कुसुम कंडवाल
मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया