
हरिद्वार। एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की गंगनहर में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस गंगनहर में डूबे युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है। युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस व गोताखोरों ने गंगनहर में युवक की घंटों तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास भी कुछ नहीं मिला है। युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

More Stories
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया
जून का महीना है, एक गहरी तपती हुई दोपहरी
SSP हरिद्वार के निर्देश पर चारधाम यात्रा को जाम मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल