परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की माँग की

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्युत गृह के यार्ड में बीती रात मृत अवस्था में मिले विद्युत कर्मी के परिजनों ने भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पर हंगामा किया। परिजन और भीम आर्मी के लोग मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग की। मांगे पूरी ना होने तक परिजन शव का पोस्टमार्टम ने करने देने पर अड़े हुए हैं। जिस कारण से पुलिस व विद्युत अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं।
जानकारी के मुताबिक खंजरपुर रुड़की निवासी हरिराम 35 वर्ष बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत था। बीती देर रात ज्वालापुर स्थित बिजली घर के यार्ड में उसका शव पड़ा मिला। उसके हाथ पर करंट लगने के निशान थे। सूचना मिलते ही हरिराम को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजन भीम आर्मी के लोगों के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
परिजनों का कहना था की हरिराम के पीछे पूरा परिवार है। इसलिए उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को विभाग में नौकरी और विद्युत कर्मी की तरह मुआवजा दिया जाए। हंगामे की सूचना पर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मांगे पूरी नही होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।

More Stories
उत्तराखंड में 20 बड़े पुलिस अधिकारियों का तबादला: देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के SSP भी बदले
जनपद रुद्रप्रयाग को मिला नया नेतृत्व: नव नियुक्त जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संभाली जनपद की कमान
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, यातायात पुलिस हरिद्वार की यातायात जागरूकता मुहिम