
हरिद्वार। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में रविवार को सुपर स्पेशलिटी कैंप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ. मुकेश कुमार (न्यूरो फिजिशियन) द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कैंप में डॉ मुकेश कुमार (न्यूरो फिजिशियन), डॉ मोहित सिंह (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ मृगांक शेखर व डॉ नूपुर (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ पवन कुमार (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ सत्येंद्र कुमार (फिजिशियन) व डॉ सत्यानंद (असिस्टेंट प्रोफेसर) योग व फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। इस मौके पर सागर जी (एडवोकेट), मोहन सिंह, डॉ मुकेश पाठक, विष्णु चंदन एवं श्रद्धानंद एवं चिदानंद का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
कैंप में कुल 234 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन दर्ज कराकर विशेषज्ञों से परामर्श कर लाभ उठाया। कैंप में जलपान व भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया