September 8, 2024

पुलिस ने एक व्यक्ति व महिला को लाखों रूपए नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया

देहरादून। पुलिस ने पछवादून के चकराता क्षेत्र एक व्यक्ति व महिला को लाखों रूपए के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चकराता क्षेत्र में जाली नोट चलाने के लिए कुछ लोग आए है। सूचना मिलने के बाद उन्हे पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए चौकिंग अभियान चलाया। चौकिंग के दौरान पुलिस ने कैलानी गेट चकराता पर एक वाहन ब्रेजा कार को रोककर चौक किया तो उस वाहन में एक पुरूष व एक महिला सवार थे। जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से 334 नकली नोट 2000 रूपये के कुल 668000 रूपये व 148 नोट असली 500 रूपये, 200 रूपये, 100 रूपये 50 रूपये के कुल 80020 रूपये बरामद हुये। जिस पर पुलिस उन्हे गिरफ्तार कर थाने ले आयी। जहां आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में दोस्त हैं, उनके द्वारा पूर्व में भी कुछ महीने पहले नकली नोटों को दुकानदारों मॉल आदि में चलाया गया है। वे पुनः नकली नोटों को चलाये जाने हेतु चकराता क्षेत्रान्तर्गत आये थे। मुखबिर की सूचना पर वे पकड़े गए। आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट दिल्ली से लाते हैं। आरोपियों के नाम बहार अहमद पुत्र निहाल अहमद निवासी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली उम्र-51 वर्ष व प्रेमलता पुत्री स्व0 सूरत सिंह निवासी सिविल लाइन्स, उत्तरी दिल्ली उम्र-42 वर्ष बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।