हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने गँगा पूजन कर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया। अपनी जीत की खुशी में उन्होंने विजय जुलूस भी निकाला। हरिद्वार के जटवाड़ा पुल से शुरू होकर यह विजय जुलूस हरकी पौड़ी पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। विजय जुलूस के दौरान रास्ते में जगह-जगह फूलमालाओं और आतिशबाज़ी से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान रवि बहादुर ने अपनी जीत के लिए ज्वालापुर विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि ज्वालापुर विधानसभा में खराब सड़कों को ठीक कराना उनकी प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार तथा हर वर्ग को शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम करेंगे।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया