
हरिद्वार: श्री प्रेम चन्द अग्रवाल मा0 मंत्री वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना, एवं पुनर्गठन देर सायं हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने कनखल स्थित दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम में आचार्य बालकृष्ण जी से शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे कनखल स्थित हरिहर आश्रम एवं शंकराचार्य आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने क्रमशः आचार्य महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरि जी महाराज एवं जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से भी शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मा0 कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का दिव्य योग मन्दिर, पतंजलि आश्रम, हरिहर आश्रम तथा शंकराचार्य आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इन अवसरों पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ