
देहरादून / ऋषिकेश। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक तथा केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत आंनद आ रहा है ।
देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। उन्होंने उत्तराखण्ड के लोगों के सहयोगात्मक स्वभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।
अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “गुड बॉय” की शूटिंग पिछले 27 मार्च से ऋषिकेश और देहरादून में हो रही है। फ़िल्म की शूटिंग 04 अप्रैल तक उत्तराखंड में होगी। इस फ़िल्म में उत्तराखंड के कई जूनियर कलाकार भी भाग ले रहे हैं।
चौहान ने कहा कि उत्तराखंड वर्तमान में फ़िल्म शूटिंग का हब बन चुका है। फ़िल्म शूटिंग से पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश