
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चौत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह नववर्ष राष्ट्र व आपके लिए शुभकारी हो, प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो, यही भगवान से प्रार्थना है।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश