अल्मोड़ा।
द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश नेगी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक पर भी एक महिला से दुष्कर्म का केस चल ही रहा है तो वहीं अब किसी अज्ञात व्यत्तिफ ने विधायक को फोन कर बदनाम करने की धमकी दी है। इस अज्ञात व्यक्ति द्वारा बदनामी से बचने के लिये विधायक से 50 लाख रुपये की मांग की है।
इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह खुद द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी, वही विधायक नेगी द्वारा अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। विधायक का कहना है कि द्वाराहाट विधानसभा में अब कैसीकृकैसी करतूतें होने लग गई है। कल रात किसी ने मुझको पूर्व की भांति फोन पर ब्लैकमेल करने की धमकी दी है। उस व्यक्ति द्वारा 50 लाख की डिमांड की है। जिसकी शिकायत उन्होंने उत्तराखंड के डीजीपी, एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट थाने एफआईआर दी है।

More Stories
सीओ सिटी ने किया कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
पूर्व निर्धारित समयानुसार कोतावाली ज्वालापुर पहुंचे एसपी सिटी दीपक सिंह
सरस फूड फेस्टिवल में बिखरी उत्तरकाशी की पहाड़ी खुशबू, मोरी की सेब चटनी बनी आकर्षण का केंद्र