
हरिद्वार। विजिलेंस टीम के हरिद्वार में छापे मारे जाने से हडकंप मचा गया। टीम ने यूपीसीएल के जगजीतपुर स्थित सब स्टेशन कार्यालय में छापेमारी की। जहां उन्होंने एसडीओ संदीप शर्मा को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के कारण कर्मचारियों व अधिकारियों में हडकंप मचा रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल को बिजली का कनेक्शन लेना था, जिसके लिए वह लम्बे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि एसडीओ संदीप शर्मा ने इसके लिए रिश्वत मांगी। महेश पाल ने इसकी सूचना विजिलेंस टीम को दी। टीम ने हरिद्वार पहुंचकर आरोपी एसडीओ संदीप शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना