
हरिद्वार। पड़ोसी के घर दूध लेने गई लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी के नौकर ने अकेला देख बुरी नीयत से पकड़ लिया। जिसके बाद नौकर ने नाबालिग के कपड़े उतारने का प्रयास किया। विरोध करने और रोने की आवाज सुनकर नाबालिग के परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद नाबालिग को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया।
नाबालिग बच्ची के शोर को सुकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी नौकर की जमकर पिटाई भी की। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी गुलशेर निवासी भलस्वा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह किशोरी के पड़ोसी के यहां नौकरी करता है। उसने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
आज दिनांक 05-08-26 को समय साय 1800 बजे तक 37 लाख 30 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अगस्त्यमुनि स्थित सरस भोजनालय का किया निरीक्षण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बढ़ाया उत्साह
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश