हरिद्वार। गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश की। दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला निशा उम्र 26 वर्ष पत्नी विक्रम सिंह हाल निवासी रावली महदूद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद संभल निवासी महिला को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का कार्य किया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बहादराबाद प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर लिया गया है।


More Stories
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि एक खाद्य तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया