
हरिद्वार। पुलिस ने गंगा घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं।
बीती रात के बाद कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की है। मामले के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु घाट इलाके में कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने रविंद्र, प्रवीण, बल्लू मालिक, सोनू चौधरी व कर्मवीर निवासी फरीदाबाद को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी यह सभी शराब के नशे में इस कदर चूर थे कि पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे थे। इसके बाद इन सभी को पकड़कर कोतवाली हरिद्वार लाया गया जहां से जिला चिकित्सालय भेज मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने के बाद इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालय खोलने के प्रस्ताव पर विचार करेगी केंद्र सरकार
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि एक खाद्य तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया