
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की उपस्थिति में रविवार को कैम्प कार्यालय में माविक मिनी ड्रोन कैमरे का प्रदर्शन सम्बन्धित फर्म द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी ने माविक मिनी ड्रोन कैमरे के प्रदर्शन को हर तरफ से जांचा तथा परखा एवं ड्रोन के सफल प्रदर्शन पर सन्तुष्टि व्यक्त की। इसे देखते हुये दो माविक मिनी ड्रोन कैमरे आपदा प्रबन्धन द्वारा क्रय करते हुये पुलिस विभाग को उपलब्ध कराये जाने पर सहमति हुई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संचार, सीओ श्यामपुर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी श्री स्वदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार