
हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी श्री के0के0 अग्रवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवार (सफेद राशनकार्ड), अन्त्योदय राशनकार्डधारक (गुलाबी राशनकार्ड) को खाद्यान्न का वितरण बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से किये जाने के निर्देश हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त राशनकार्डधारकों से अनुरोध है कि जिन राशनकार्डधारकों द्वारा अभी तक अपना राशन प्राप्त नहीं किया गया है, वे माह के सापेक्ष अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से अपना खाद्यान्न इसी माह बायोमैट्रिक ऑथेन्टिकेशन ( मशीन पर अंगूठा लगाकर ) के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकें।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना