
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनाबाद में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड बहादराबाद ,खानपुर और नारसन के क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के पुनः परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों को एक-एक करके उपस्थित आपत्तिकर्ता की मौजूदगी में सुना गया और आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 28 जून 2022 को भगवानपुर, रुड़की और लक्सर विकासखंडों से प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई प्रात: 11ः 00 बजे से विकास भवन सभागार में की जायेगी।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला