हरिद्वार।
उत्तराखंड राज्य में रात 12 बजकर एक मिनट पर चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। आरंभिक सूचनाओं में भूकंप का केंद्र जोशी मठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। लगभग 12.35 पर मसूरी और देहरादून में भी झटके महसूस किए गए। हरिद्वार में भी झटके महसूस किए गए हैं कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए। मसूरी में भी लोगों को घरों की चीजें हिलती हुई दिखीं। हरिद्वार निवासी मनोज , सुषमा ने बताया कि झटके महसूस होते ही वो घरों से बाहर निकल आए। हालांकि फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली।

More Stories
जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने के बाद स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी पंचायतों व निकायों की — अभियान में तेजी
हरिद्वार सर्वानंद घाट के ठीक सामने वाहन में आग लगी
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन