
रुड़की। दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ दिल्ली से बरामद कर लिया है। जिसके बाद प्रेमी युगल को कोतवाली लाया गया। वहीं, कोतवाली पहुंचे महिला और उसके पति के परिजन आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है महिला की 8 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है।
जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की दो बच्चों की मां का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला तीन दिन पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें दिल्ली से लेकर गंगनहर कोतवाली लेकर आई। वहीं, आज महिला और उसके पति के परिजन कोतवाली पहुंचे, दोनों पक्ष एक दूसरे को आरोप लगते हुए कोतवाली मेे ही एक दूसरे से उलझने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ।
मामले में पुलिस ने किसी तरह दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। पति के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग महिला को समझाने में लगे हुए थे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने कहा महिला से पूछताछ हो रही है। महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रीमण्डल की बैठक सीसीआर हरिद्वार में हुई
भेल द्वारा हेतमपुर आन्नेकी गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन एवं आरती