
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से पहली मुलाकात थी। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष से विगत दिनों संपन्न हुए बजट सत्र के सदन संचालन एवं कार्यवाही से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। इस बीच राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विषयों सहित कई समसामयिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारी: मेला अधिकारी ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन सहित घाटों एवं सड़कों का किया निरीक्षण
बीएचईएल हरिद्वार में अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
कन्नड़ एवं तमिल फिल्म जगत की अभिनेत्री संचिता शेट्टी आयी परमार्थ निकेतन पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया