
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शहीदों तथा बीएचईएल की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने देश की आजादी तथा उसके बाद राष्ट्र निर्माण की राह में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए प्रभाग की दोनों इकाईयों हीप तथा सीएफएफपी स्थित श्रमिक स्मारकों पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए।
अपनी भावांजलि देते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि बीएचईएल को अपने कर्मचारियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि कंपनी के सामने आने वाली हर प्रकार की परिस्थितियों में हमारे कर्मचारियों ने हमेशा ईमानदारी तथा लगन से काम करते हुए कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान दिया है।
इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रमिक स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत श्रमिक शहीदों को दो मिनट के मौन द्वारा अपनी श्रद्धांजलि दी।

More Stories
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ की समन्वय बैठक
कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान
कांवड़ मेले के दृष्टिगत आयुक्त कार्यालय मेरठ में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में आयोजित