
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण/कालोनी को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री सन्नी हांडा, रूईया धर्मशाला, बारह कोठी के सामने, कनखल हरिद्वार में किये अवैध निर्माण को अवर अभियन्ता श्री आकाश जगूड़ी, क्षेत्रीय सुपरवाइजर व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्रवाई की गयी।

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज श्री जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना
वीकेंड/सोमवती अमावस्या स्नान पर्व (13, 14 एवं 15 जून 2026) हेतु हरिद्वार के लिए यातायात प्लान तैयार
अज्ञात लिंक पर क्लिक करना पड़ा महंगा, साइबर सेल हरिद्वार की तत्परता से वापस मिले ₹20,000